सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से प्रकृतिक धरोहर को बचाने मे संत निरंकारी मिशन अनेक कार्य जैसे सफाई अभियान, वृक्षा रोपण जैसे कार्य अनेक वर्षों से निरंतर करता आ रहा हैं।

Spread the love

प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण हुआ सफलतापूर्वक संपन्न

संत निरंकारी मिशन की शाखा रायपुर द्वारा आज महादेवघाट के तट पर सबेरे 8 बजे से 11 बजे तक  खारून नदी की सफ़ाई में लगभग  500 सेवादारों ने श्रमदान किया। जिसमे कई टन कचरा नदी से निकाला गया और स्वछता का सन्देश दिया। इस पुनीत कार्य में नगर निगम के सफाई मित्रों ने भी योगदान दिया, और कचरा प्रबंधन में सहयोग किया। नदी से निकाला गया कचरा मानव द्वारा ही नदी मे डाला गया था, और ये हमारी ही ज़िम्मेदारी है कि हम जल स्त्रोतों को बचाएं। इनमे किसी भी प्रकार से गंदा न करें और न किसी को करने दें। 
 ज़ोनल इंचार्ज श्री गुरबख्श सिंह कालरा जी के आदेश पर संत निरंकारी मिशन के अनुयाई सुबह सबेरे से ही इस  कार्य हेतु नदी के तट पर पहुँचने लगे। इनमें महिला, पुरुष बुज़ुर्ग तथा बच्चे भी शामिल हुए। तीन घंटे में 500 से ज़्यादा लोगों द्वारा अर्थात् पंद्रह सौ घंटे के बराबर श्रमदान किया गया। “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” का ये चौथा चरण था। यह अभियान आज सम्पूर्णवर्ष के 1500 स्थानो मे चलाया गया। 
 निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी कहा करते थे कि “सुंदर धरा पर आये है इसे सुंदर छोड़ के जाना है।“ समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु ऐसे आयोजन संत निरंकारी मिशन द्वारा किये जाते हैं,और मानव समाज को प्रेरणा दी जाती है कि जो संसाधन प्रकृति ने हमें दिए है उनका उपयोग हम सही तरीके से करें न कि उन्हें नष्ट करें।