CAIT CG NATIONAL TRADE EXPO 2026 का भव्य आयोजन**
रायपुर।
अगर आप भी अपने प्रोडक्ट को घर-घर तक पहुँचाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है कैट छत्तीसगढ़।
CAIT CG द्वारा मध्य भारत का सबसे बड़ा व्यापार महाकुंभ – “CAIT CG NATIONAL TRADE EXPO 2026 का भव्य आयोजन” आयोजित किया जा रहा है, जहाँ देश-भर के व्यापारियों को अपने प्रोडक्ट्स को नई पहचान दिलाने का मौका मिलेगा।
यह ट्रेड एक्सपो 20 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक बीटीआई ग्राउंड, शंकरनगर, रायपुर में आयोजित होगा। इस पाँच दिवसीय आयोजन में ख़रीद-बिक्री के साथ-साथ मनोरंजन की भी जबरदस्त व्यवस्था रहेगी, जिससे यह एक्सपो आम जनता और व्यापारियों—दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
ट्रेड एक्सपो में विभिन्न उद्योगों, स्टार्टअप्स, मैन्युफैक्चरर्स, रिटेलर्स और सर्विस सेक्टर से जुड़े व्यापारियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नए बिज़नेस कनेक्शन और मार्केट विस्तार के अवसर भी मिलेंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो छत्तीसगढ़ के व्यापार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक व्यापारी और उद्यमी शीघ्र स्टॉल बुकिंग कर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

