
Big Daddy League Committee द्वारा आयोजित टर्फ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा सीजन पूरे उत्साह के साथ जारी है।
पहले सीजन में 4 टीमों ने भाग लिया था, दूसरे सीजन में 6 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई थी, और अब तीसरे सीजन में 10 टीमें मैदान में उतर चुकी हैं। इस बार कुल 95 खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक हो गए हैं।
विजेता टीम को ₹30,000 का प्रथम पुरस्कार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹7,100 की नगद राशि प्रदान की जाएगी।
इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक रवि चंदनानी, सागर केवलानी, भाव्य राजदेव एवं संजय लालवानी हैं, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

