निःशुल्क शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए कृष्ण मानिकपुरी सम्मानित

Spread the love

रायपुर। शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आयोजित ‘पारस संगम 2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड’ समारोह में खरोरा निवासी कृष्ण मानिकपुरी को निःशुल्क शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें समारोह में श्रीफल, शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कृष्ण मानिकपुरी लंबे समय से आरंग ब्लॉक के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। वे विद्यार्थियों को प्रेरणादायक भाषण, गायन, नृत्य, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं क्रिकेट जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहे हैं।इसके साथ ही वे विद्यार्थियों को माता-पिता का सम्मान करने, मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं।कृष्ण मानिकपुरी का मानना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा और आत्मविश्वास का विकास भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से उनके द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उनके इस सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को देखते हुए ‘पारस संगम 2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाना उनके कार्यों की सराहना और समाज के लिए प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।