JCI Raipur Rice City Zone 27 द्वारा आयोजित “Arohan – Youth

Spread the love

JCI Raipur Rice City Zone 27 द्वारा आयोजित “Arohan – Youth Empowerment Workshop” का सफल आयोजन कल Vimtara Hall में किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में Work From Home, व्यवसायिक अवसरों एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। साथ ही एक सम्मान समारोह भी रखा गया, जिसमें बस्तर क्षेत्र के उन प्रेरणादायक लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नक्सल हमलों में अपने परिवारों को खोने जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद स्वयं को एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया।JC Shivangi Mitra ने कहा कि “Arohan केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन्नति और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने बताया कि इस Youth Empowerment Workshop का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता लाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।यह कार्यक्रम समाज के लिए एक eye-opening initiative साबित हुआ, जो युवाओं, गृहिणियों एवं सेवानिवृत्त व्यक्तियों को नई दिशा देने और उन्हें सक्षम बनाने में सहायक रहेगा। Arohan वास्तव में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक प्रोजेक्ट है।