
25 अक्टूबर, रविवार को पूज्य सिंधी पंचायत राम युवा विंग एवं महिला विंग द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सतगुरु साईं लाल दास साहेब जी के सानिध्य में रात्रि 10 बजे भगवान झूलेलाल साईं जी की महाआरती तथा रात्रि 10:30 बजे पूज्य पल्लव साहेब के पश्चात विशेष खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन न्यू राजेंद्र नगर, अमलीडीह एवं महावीर नगर क्षेत्र से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय अवसर रहेगा।
