छत्तीसगढ़ की बेटी नेहा पंजवानी ने 3D ऊर्जा लहंगे के साथ गरबा में जीते पुरस्कार*

Spread the love

रायपुर। ललित महल और परंपरा के संगम लालित महल में 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय गरबा कार्यक्रम में नेहा पंजवानी को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग एवं अनिल ज्योत्सिंघानी द्वारा किया गया था।

नेहा पंजवानी ने गरबा के लिए जयपुर से विशेष रूप से डिज़ाइन करवाया गया छत्तीसगढ़ का पहला 3D ऊर्जा लहंगा पहना, जो अन्य राज्यों में भी आकर्षण और चर्चा का केंद्र रहा है।यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि हमारी बेटी नेहा पंजवानी ने इस खास परिधान को पहनकर न केवल छत्तीसगढ़ की संस्कृति और फैशन को नई पहचान दी, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से पुरस्कार भी हासिल किए। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाती है।