Spread the love

हाइवे एवं मुख्य मार्गों पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाएँ, खासकर रात के समय सड़कों पर भटकती गायों के कारण, आज एक गंभीर और संवेदनशील चिंता बन चुकी हैं।
इन हादसों में सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि बेबस पशु भी पीड़ा और नुकसान झेलते हैं — जो दिल को कहीं न कहीं झकझोर देता है।

इसी पीड़ा को समझते हुए, जन सुरक्षा और गौ सेवा के भाव के साथ, JCI Raipur Rice City एक संवेदनशील पहल करने जा रही है।

इस अभियान के अंतर्गत गायों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाए जाएंगे, ताकि अंधेरे में भी उनकी मौजूदगी साफ दिखाई दे और अनचाहे हादसों को रोका जा सके।

कई बार हम बड़े-बड़े कार्यों की तलाश में रहते हैं, जबकि असल बदलाव उन छोटे-छोटे प्रयासों से आता है, जो किसी की जाचा सकें, किसी दर्द को कम कर सकें। यह पहल भी एक ऐसा ही छोटा दिखने वाला, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

आइए, हम सभी मिलकर इस नेक कार्य का हिस्सा बनें — क्योंकि कभी-कभी एक छोटी सी कोशिश, किसी की ज़िंदगी बचा जाती है।