पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Spread the love

14-15 मार्च सिंधियत जो मेलो
छ.ग. सिन्धी पंचायत द्वारा चेट्रीचंड्र के पावन अवसर पर वरुणावतार भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय 14-15 मार्च 2026 सिंधियत जो मेलो का आयोजन ललित महल, छेड़ीखेड़ी, रायपुर में करने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रवक्ता सुभाष बजाज व महासचिव बलराम आहुजा नें विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय धार्मिक सास्कृतिक कार्यक्रम में सिन्धी समाज के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जतिन उदासी, मोहित लालवानी 14 मार्च व सागर लालवानी, वंदना निरंकारी 15 मार्च 2026 को अपने भक्तिमय गीतों से समाज को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम के संचालन हेतु इंदौर से सोनम पोपटानी अपने अंदाज में संचालन करेगी। दोनों दिन वरुणावतार भगवान झूलेलाल जी के जीवन परिचय पर अत्याधुनिक लेजर शो होगा।
ललित महल के प्रांगण में आज की युवा पीढ़ी को धर्म-संस्कृति-भाषा और इतिहास से परिचय कराने हेतु संतो एवं स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी। साथ में सिन्धी संस्कृती के सभी तीज त्योहारों की कथा एवं रीति का लेखन भी रहेगा।
इस दो दिवसीय भव्य आयोजन में प्रदेश के सभी पंचायतों के एवं सेवा संस्थानो के अध्यक्षों का सम्मान भी किया जाएगा एवं सिन्धी समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा तथा इस कार्यक्रम में समाज के फर्श से अर्श तक विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों का सफर तय करने वाले विभूतियों का सिन्धू टाइकान अवार्ड प्रदान कर सम्मान किया जाएगा।
इस गरिमामय आयोजन में समाज के संत समाज-साधु समाज-ब्राह्मण समाज अपना आशीर्वाद देनें कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। साथ में प्रदेश के सम्मानीय मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ में दोनों राष्ट्रीय पार्टीयों के जन प्रतिनिधी एवं पदाधिकारियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम को एतिहासिक सफल बनाने हेतु छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के आसुदाराम वाधवानी, अमर पारवानी, महेश दरयानी, बलराम आहुजा, महेश रोहरा, रमेश मिरघानी, भरत बजाज, जीवतराम बजाज, कैलाश खेमानी, कैलाश बालानी, सुभाष बजाज, तनेश आहुजा, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, प्रहलाद शादीजा, मनीष पंजवानी, राजू चंदनानी, रतन वर्त्यानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, मनीष आहुजा, अजीत मोटवानी, विनोद संतवानी, अमर चंदनानी, झामनदास बजाज, मुरलीधर शादीजा, महेश चंदनानी, रवि चरियानी, सुधीर रामानी, गिरीश लहेजा, सागर खटवानी, रतन लीलानी एवं सभी पंचायतों के मुखी गण एवं पदाधिकारी सक्रियरूप से तैयारियों में लगे हुए हैं।