
रायपुर, 04 अप्रैल 2026* जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा आयोजित “सुरों के महाकुंभ – अंताक्षरी प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन संगीत, उत्साह और मनोरंजन के शानदार माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न टीमों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया।*कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन* कार्यक्रम अध्यक्ष *जेसी प्रियंका गुप्ता* के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।*गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर *अध्याय समन्वयक डॉ. अनन्या मिश्रा, अध्याय प्रभारी जेसी संगीता अनल, अध्याय सह-प्रभारी जेसी ईशानी तोलानी, पूर्व अध्यक्ष जेसी आकांक्षा प्रीत, पूर्व अध्यक्ष जेसी मेहक होतवानी एवं पूर्व अध्यक्ष जेसी अर्चना द्विवेदी* की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि जेसीआई सेन अमिताभ दुबे* रहे। *विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू* एवं *पार्षद श्रीमती अनामिका सिंह* भी पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। *निर्णायक मंडल* प्रतियोगिता का निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट मूल्यांकन *निर्णायक मंडल* द्वारा किया गया। निर्णय मंडल में *निर्णायक देविका, रंजन पाल, किरण जैन, जयश्री ईश्वर जी एवं श्रीमती कविता राठी* उपस्थित थीं।*आयोजन समिति* कार्यक्रम के सफल संचालन में *कार्यक्रम निदेशक जेसी दिशा रतानी, कार्यक्रम समन्वयक जेसी सविता गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी जेसी आरती शर्मा, प्रायोजन प्रमुख जेसी प्रीति शर्मा, सामुदायिक प्रमुख जेसी रंभा साहू एवं सचिव जेसी सरिता पटेल* ने अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।*प्रतियोगिता के विजेता* *🏆 मुख्य विजेता* – *🥇 प्रथम स्थान* – मेलोडी रॉक स्टार – *🥈 द्वितीय स्थान* – झंकार ग्रुप – *🥉 तृतीय स्थान* – सुर साज *🌟 विशेष सम्मान* – *सर्वश्रेष्ठ मंच प्रवेश* – सुरिली सखियाँ – *सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा* – सरगम साथी – *सर्वश्रेष्ठ समन्वयक टीम* – संस्कृति टीम – *सर्वश्रेष्ठ समूह का नाम* – सुरों के असुर – *सर्वश्रेष्ठ गायक* – अंशु महाराज ग्रुप – *सर्वश्रेष्ठ अनुशासित समूह* – राग रागिनी – *सर्वश्रेष्ठ सक्रिय टीम* – गाता रहे मेरा दिल *अध्यक्ष का संबोधन* अंत में अध्यक्ष *जेसी प्रियंका गुप्ता* ने सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ संगठन में एकता, सौहार्द और नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी विजेता टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी जेसीआई रायपुर वामांजलि के कार्यक्रमों में इसी उत्साह के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।
