पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने रखा मुखी संवाद ।छ ग पूज्य सिंधी पंचायत प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद कार्यक्रम आयोजित 26 जुलाई प्रतिष्ठा द बैंकुट हाल जोरा में होगा

Spread the love

छ ग पूज्य सिंधी पंचायत प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद कार्यक्रम आयोजित 26 जुलाई प्रतिष्ठा द बैंकुट हाल जोरा में होगा जिसमें प्रदेश से लगभग 120 पंचायतों के मुखी एवं कार्यकारणी उपस्थित होगी उसमें समाज की एकता ,उन्नति ,के लिए सुझाव,विचार,पर चर्चा होगी ।इसी के साथ साथ नए संविधान पर भी विचार विमर्श कर उसको अमल में लाया जाएगा आज की परिस्थित में समाज में रिश्तों में तकलीफ,रिश्तों में टूट ,रिश्तों में भरोसे की कमी पर गंभीरता से विचार कर पंचायतों के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा इसी के तहत आज रायपुर शहर की समस्त पंचायतों की एक बैठक कर 26 जुलाई के मुखी संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया कार्यक्रम की तैयारी हेतु सभी कार्यभार सौंपा गया इस बैठक में रायपुर की समस्त पंचायतों ने एक सुर में समाज की एकता को मजबूत करने की बात कही एवं एक संगठन की बात पर विश्वास जताया इस अवसर बाबा मुरली धर उदासी,प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी , अमित चिमनानी, अमर परवानी,बलराम आहूजा,कैलाश बालानी ,अच्छुमल गावरी, अर्जुन दास ओछवानी,रमेश मिर्घानी, जीवत बजाज, तनैश आहूजा, जोधाराम वधवाणी, प्रकाश रहेजा , मुरलीधर केवलानी, हरनाम तलरेजा , गुरुनामाल रोहरा, सतराम दास बजाज , नरसा लालवानी,राज विक्रम , गिरीश लहेजा आदि मुखीगण ने विचार रखे । कार्यक्रम की रूपरेखा तयार करने में प्रमुख रूप से विकास रूपरेला, अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी, अमर चंदानी आदि लगे हुए । यह आयोजन की जानकारी संस्था के सह प्रवक्ता गौरव मंधानी द्वारा दी गई ।