12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कृष्णा नगर में उत्साह से मनाया

Spread the love

रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा “योगा फॉर एजिंग (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था हेतु योग)” विषय पर विशेष योग कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं योग गीत के साथ हुआ।मुख्य अतिथि श्री मोहन पवार ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज विश्वभर में सम्मान प्राप्त है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से नियमित योग करने का आग्रह किया।विशेष अतिथि डॉ. मुकेश शाह ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए योग को अत्यंत उपयोगी बताया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिव नारायण मूंधड़ा ने “योगा फॉर एजिंग” विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती आयु के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल रोगों से बचाव का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का सशक्त साधन है।संस्था की नीतू मूंधड़ा और पूजा बाधवानी ने बताया कि आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसारइस अवसर पर प्रतिभागियों को संगीत के साथ सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सुक्ष्म व्यायाम प्रतिमा, कुहेली ने करवाया । योगाभ्यासपूजा, मधु , ओम, वर्षा, सुनीता, नीतू द्वारा कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।योग गीत कल्पना द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनामिका शर्मा द्वारा किया गया । सुंदर योग नृत्य की प्रस्तुति सुनीता, अनामिका, रेशमा, सुशीला, किरण और हिना द्वारा की गई।संस्थान ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। शांति पाठ व राष्ट्र गान निशांत व अनिरुद्ध के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।