
रायपुर, 21 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान के गुरुजनों ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। संस्थान से जुड़े वरिष्ठ प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न स्कूलों, कार्यालयों, आवासीय समितियों एवं धार्मिक स्थलों पर निःशुल्क योग शिविरों का आयोजन किया।

सुबह 6:30 बजे से शुरू हुए इस सेवा अभियान में शांति सरोवर, गांधी उद्यान, CBI ऑफिस VIP रोड, अपना घर गांव गोढ़ी, विजय नगर स्कूल, सालासार ग्रीन सरोना, सांख्यिकी विभाग न्यू राजेंद्र नगर, राहेजा निर्वाण कचना एवं हनुमान मंदिर देवेंद्र नगर सहित 11 से अधिक स्थानों पर एक साथ योगाभ्यास कराया गया।भारतीय योग संस्थान के गुरुजनों ने आमजन को सूक्ष्म क्रिया, आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का सरल प्रशिक्षण दिया। “योग से निरोग” और “जीओ और जीवन दो” के संदेश के साथ लोगों को रोज 30 मिनट योग करने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को लाइफस्टाइल रोगों से बचाव के लिए योग के महत्व पर जोर दिया गया।गुरुजनों ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन-मन-आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। किसी पर हंसने से बेहतर है किसी के साथ हंसना – इसी भावना के साथ लाफ्टर योगा सत्र भी कराए गए, जिससे वातावरण सकारात्मक और ऊर्जावान हो गया। आदरणीय , मुकेश सोनी सर, आदरणीय राजेश डागा, आदरणीय राजेश अग्रवाल सर,विनोद अग्रवाल, ऋतु जी, किरण जी, सपना जी, पूनम गेही, क्षमा रहेजा, लक्ष्मी जेठानी, लता चौधरी जी, जया जयसिंघानिया, सोनिया पोपटानी, सविता मिश्रा, हर्षपाल जी, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, दीपक अग्रवाल जी, के आर साहू जी, पिंकी जैन और संस्थान की पूरी टीम ने निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया।।भारतीय योग संस्थान का संकल्प है कि योग को जन-जन तक पहुंचाकर एक स्वस्थ, खुशहाल और तनावमुक्त समाज का निर्माण किया जाए।
