
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री Kedar Kashyap जी से CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने सौजन्य मुलाकात कर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया। माननीय श्री कश्यप जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की एवं हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस दौरान महोत्सव में बस्तर की समृद्ध कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों, वनोपज एवं प्रदेश की सक्रिय सहभागिता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सीए अमित चिमनानी जी, CAIT छत्तीसगढ़ एवं युवा CAIT के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।#BharatiyaVyaparMahotsav2026 #CAIT
