
श्री सिद्धि विनायक शिव सांई हनुमान मंदिर में पाँच दिवसीय निःशुल्क ‘बाल योग संस्कार शिविर’ का आज भव्य समारोहपूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में 150 से अधिक बच्चों ने योग की क्रियाओं के साथ-साथ जीवन जीने की कला सीखी।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन “माता-पिता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता” थीम पर बच्चों ने मदर्स डे पर माताओं का सम्मान किया। भावुक हुए अभिभावकों ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। योग पर आधारित लघु नाटिका “” के माध्यम से बच्चों को समय का महत्व व बड़ों का आदर करने का संदेश दिया। शिविर में नियमित भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच दिन तक बच्चों को खेल-खेल में योग, अनुशासन, आहार व जीवन-मूल्यों की शिक्षा दी गई।समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ हुई। शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन और चक्रासन का प्रदर्शन कर अपनी कुशलता का परिचय दिया। बच्चों द्वारा योग की कठिन मुद्राओं को सहजता से करते देख अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए।संस्कारों की दी गई शिक्षासंस्थान के प्रमुख श्री मुकेश सोनी सर जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण की पाठशाला है।” शिविर के मुख्य शिक्षकों ने बताया कि इन पाँच दिनों में बच्चों को प्राणायाम, ध्यान के साथ-साथ जल संरक्षण, बड़ों का सम्मान और जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और बड़ा ही आकर्षक प्रदर्शन के रूप में सभी बच्चों को गणेश जी के समान पालकों को पूरा ब्रम्हांड के रूप में अनुभूति कराकर परिक्रमा कराइ गई इस प्रस्तुति से पालकों की आँख नम हो गई पूरे शिविर में अनुशासित रहने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस शिविर को सफल बनाने मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल,रिया फतनानी,सुदेशना,सपना,किरण,सुनयना,कात्यायनी,नीतू,किशोर,सताक्षी,धरा,ओम, आयाश,जयंती,ममता वरुण,वंदना आहूजा का विशेष योगदान रहा l
