भीषण गर्मी में सारथी महिला मंडल की सेवा—अस्पताल के पास मट्ठा व चना वितरण

Spread the love

रायपुर। सारथी महिला मंडल द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को भीमराव अंबेडकर अस्पताल के पास सेवा कार्य का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए मंडल की ओर से राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों के लिए मट्ठा एवं चना का वितरण किया गया

तेज धूप में सैकड़ों लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और मंडल के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

इस सेवा कार्य में संस्था की वंदना रतनानी, प्रीति बठेजा, राजश्री रतनानी, ज्योति हुडानी, पूनम मेठानी, पूजा होतवानी, सोनिया, कंचन ठाकुर, सरिता मोटवानी, भारती एवं दादा चंद्रभान वासवानी जी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।सारथी महिला मंडल ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।