
ज्ञात हो कि श्री कृष्ण मानिकपुरी आरंग ब्लॉक के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणादायक भाषण, गायन, नृत्य, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही वे विद्यार्थियों को माता-पिता का सम्मान करने, मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका यह प्रयास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल है।
