*राकेश तिवारी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ‘गाबो बजाबो गोठियाबो’ में खरोरा नगर के लोक कलाकार कृष्णा मानिकपुरी शामिल हुए*। *रिकॉर्डिंग 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर के डीडी नगर स्थित बाजा रुँझी स्टूडियो में की गई। इस अवसर पर श्री राकेश तिवारी ने कृष्णा मानिकपुरी द्वारा किए जा रहे विशेष कार्यों की जानकारी ली। श्री मानिकपुरी लगातार स्कूलों में जाकर बच्चों को निःशुल्क संगीत शिक्षा दे रहे हैं*,

Spread the love

, जो नई पीढ़ी को संगीत और लोककला से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य है। श्री राकेश तिवारी ने इस सेवाभावी कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और शासन से आग्रह किया कि बच्चों को निःशुल्क संगीत शिक्षा देने तथा लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें उचित मानदेय देने की दिशा में पहल की जाए। कार्यक्रम में कृष्णा मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति, संगीत परंपरा और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने के विषय पर रोचक बातचीत हुई। ‘गाबो बजाबो गोठियाबो’ कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों की कला, साधना और सांस्कृतिक योगदान को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण शीघ्र ही राकेश तिवारी जेवरा के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। —