*भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वां योग दिवस, योगाभ्यास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा देवेन्द्र नगर*

Spread the love

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा आज 60वां योग दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम *गुजराती स्कूल, देवेन्द्र नगर* मैदान में प्रातः 5.45 बजे से आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न केन्द्रों के सैकड़ों साधकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भजन, योग गीत एवं नवरात्र गीत पर सूक्ष्म क्रिया से हुआ। अतिथियों का स्वागत एवं दीप प्रज्वलन, गायत्री मंत्र और शंखनाद के साथ संपन्न हुआ। सामूहिक योगाभ्यास में शिव-साई-हनुमान केन्द्र, वृंदावन गार्डन आवंति विहार, के. आर. साहू, सविता मिश्रा, गायत्री अग्रवाल, वंदना आहूजा, नीलम नावलानी, पिंकी जैन, सुदेशना मेने आदि साधकों ने मक्खननिकालना, तिर्यक ताड़ासन, अर्द्धचक्रासन, कोणासन, उष्ट्रासन, धनुरासन सहित विभिन्न आसनों का सुंदर प्रदर्शन किया। लक्ष्मी, तनुश्री, अनीता साहू ने आसन प्रदर्शन में विशेष सहयोग दिया।इसके पश्चात कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी, ध्यान एवं शांतिपाठ का अभ्यास आदरणीय राजेश अग्रवाल,सर आदरणीय राजेश डागासर आदरणीय मुकेश सोनी सर द्वारा कराया गया। WRS कॉलोनी एवं कटोरा तालाब केंद्र-1,2 के साधकों द्वारा थीम पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।मंच संचालन जयेश पटेल ,पूजा खंडेलवाल ने किया तथा मंच समन्वयक किरण प्रसाद एवं रिया फतनानी रहीं। अंत में राष्ट्रगान एवं स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।