
कैट दुर्ग चैप्टर प्रे वि क्रमांक 15/09-26-27दिनांक :- 15/9/26प्रेस विज्ञप्ति देश के सबसे बड़े व्यापारिक संघटन कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दुर्ग से ,संभाग प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी , प्रदेश मंत्री प्रकाश आहूजा , प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे , चेयरमेन पवन बडजात्या , अध्यक्ष प्रकाश सांखला , महामंत्री प्रकाश गोलछा , सयुक्त महामंत्री विनय कश्यप , कोषाध्यक्ष हरीश श्री श्री माल , कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन ठाकवानी , युवा अध्यक्ष रवि केवलतानी , युवा महामंत्री आशीष खंडेलवाल , , महिला विंग अध्यक्ष दुर्ग अध्यक्ष श्री प्रकाश सांखला ने बताया कि मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में श्री अमर पारवानी ने CAIT छत्तीसगढ़ टीम के साथ प्राप्त किया मेडल एवं प्रमाण-पत्र“यह विश्व रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को समर्पित” – मोहम्मद अली हिरानी ।श्री पवन बड़जात्या , रवि केवलतानी और आशीष खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा आयकर विभाग के सहयोग से आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘व्यापारी कर संवाद’ अभियान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ‘एक प्रदेश – एक दिन – एक संवाद’ की अभिनव अवधारणा के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक ही दिन आयोजित इस व्यापक संवाद अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है।सुश्री पायल जैन और सुश्री गूंजा पिंचा ने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती सोनल शर्मा एवं श्री राजेश शर्मा ने श्री अमर पारवानी एवं CAIT छत्तीसगढ़ की टीम को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने श्री अमर पारवानी एवं CAIT छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इस अभिनव पहल की सराहना की।यह सम्मान केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि व्यापारी समाज और आयकर विभाग के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग की नई संस्कृति को स्थापित करने वाली CAIT छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल की राष्ट्रीय पहचान है।“यह केवल रिकॉर्ड नहीं, व्यापारी और विभाग के बीच विश्वास की जीत है” – अमर पारवानीCAIT भिलाई अध्यक्ष श्री सुरेश रत्नानी और श्री ज्ञान चंद जैन ने कहा कि ‘व्यापारी कर संवाद’ की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ ने इस पहल के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि व्यापारी और विभाग एक-दूसरे के सामने नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े साझेदार हैं।श्री प्रकाश गोलछा ने कहा कि दुर्ग में आयोजित कर संवाद में 500 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया था । ‘एक प्रदेश-एक दिन-एक संवाद’ की अवधारणा अपने आप में अनूठी थी। प्रदेश के विभिन्न प्रमुख जिलों में एक ही दिन व्यापारियों और आयकर विभाग के अधिकारियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। व्यापारियों को आयकर संबंधी प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन की जानकारी देने के साथ उनकी जिज्ञासाओं और व्यावहारिक समस्याओं को सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान की आधारशिला जानकारी, जागरूकता, मार्गदर्शन और समाधान के चार स्तंभों पर रखी गई थी। इसका उद्देश्य व्यापारियों के मन में कर व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका को दूर कर सरल जानकारी, सहज मार्गदर्शन और सकारात्मक संवाद का वातावरण तैयार करना था।श्री हरीश श्री श्री माल ने कहा कि अक्सर कर संबंधी नोटिस या विभागीय प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में अनावश्यक चिंता रहती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों को नोटिस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आयकर विभाग व्यापारी का मित्र, सहयोगी और मार्गदर्शक बनकर उनकी सहायता कर सकता है। सही जानकारी और समय पर अनुपालन के माध्यम से व्यापारी आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है।“गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का यह सम्मान हमारे लिए गौरव का क्षण है, लेकिन इससे भी बड़ी उपलब्धि यह है कि इस पहल ने व्यापारी और आयकर विभाग के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु बनाया है। यह सम्मान रिकॉर्ड से कहीं अधिक संवाद की उस संस्कृति का सम्मान है, जिसकी आज व्यापार और विभाग दोनों को आवश्यकता है।”CAIT ने इस ऐतिहासिक पहल की सफलता में महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए मुख्य आयकर आयुक्त, रायपुर श्री संजीव (IRS) का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। साथ ही आयकर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम को इस पहल को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई आर्थिक संभावनाओं की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़श्री अमर पारवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में इस उपलब्धि का सम्मान प्राप्त होना CAIT छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश के व्यापारी समाज के लिए विशेष गौरव का विषय है।श्री पारवानी ने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ प्रदेश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासन के साथ मिलकर आगे भी रचनात्मक एवं परिणामदायी पहल करता रहेगा।“छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि पूरे व्यापारी समाज की उपलब्धि है”श्री अमर पारवानी ने कहा कि गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त करना प्रदेश के व्यापारिक संगठनों और लाखों व्यापारियों की सामूहिक सहभागिता का परिणाम है।उन्होंने कहा –“यह विश्व रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को समर्पित है। यह उनके विश्वास, सहभागिता और सामूहिक शक्ति का सम्मान है। कैट छत्तीसगढ़ इस उपलब्धि को प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी को समर्पित करते हुए आने वाले समय में व्यापारी हित और छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।”उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल की सफलता के लिए प्रदेश के सभी व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों तथा आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त कियां।
