*जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने किया“अनेकता में एकता” के साथ जेसी वीक का भव्य समापन*

Spread the love

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा जेसी वीक के सातवें एवं समापन दिवस के अवसर पर “अनेकता में एकता – लोक नृत्य प्रतियोगिता” का आयोजन मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर में किया गया। विभिन्न राज्यों एवं संस्कृतियों की लोक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में अनेकता में एकता का सुंदर संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ज्योति शर्मा जी तथा मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी टुटेजा जी उपस्थित रहीं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न संस्कृतियों एवं राज्यों की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का निर्णय धारिणी सोनी जी एवं मानसी पटेल जी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में सात पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ समन्वय, सर्वश्रेष्ठ परिधान, दिल तो बच्चा है तथा आर्टिस्टिक ग्रुप के पुरस्कार शामिल रहे।प्रथम स्थान: सुरता ग्रुपद्वितीय स्थान: महिषासुर ग्रुपतृतीय स्थान: पेलोटी कॉलेजसर्वश्रेष्ठ समन्वय: क्लासिकल स्टेज ग्रुपसर्वश्रेष्ठ परिधान: आरएम डांस जोनदिल तो बच्चा है: शक्ति विप्र ग्रुपआर्टिस्टिक ग्रुप: एनर्जेटिक ग्रुपजेसीआई वीक के सात दिनों में जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक प्रोजेक्ट्स का आयोजन किया गया। पहले दिन “प्रकृति सिप” प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्टील की पानी की बोतलों का वितरण किया गया। दूसरे दिन “आवाज़ें युवा”, तीसरे दिन “मानवीय कर्तव्य एवं डिजिटल आउटरीच”, चौथे दिन जेकोम के साथ मिलकर “व्यवसाय मंच”, पांचवें दिन “भविष्य को आकार दें – नई पीढ़ी के सदस्य परिचय” तथा छठवें दिन “फूलों का आँगन” प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया, जिसमें महासमुंद स्थित चितवन वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके साथ खुशियाँ साझा की गईं। इन सभी प्रोजेक्ट्स के बाद आज सातवें दिन “अनेकता में एकता” के साथ जेसी वीक का समापन किया गया।कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर आरती पराटे एवं सुरभि गुरु रहीं, जबकि प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रूपा सिंह रहीं। कार्यक्रम में प्रेसिडेंट धृति शर्मा, फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाधेर, चैप्टर कन्वेनर रुपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आँचल पंजवानी, वामा की सेक्रेटरी सहित पास्ट प्रेसिडेंट्स एवं जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की पीआरओ दीया मूलचंदानी ने दी।