तैलिबांधा में पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा द्वारा सावन उत्सव

Spread the love

पूज्य सिंधी पंचायत तैलिबांधा एवं भारतीय सिंधु सभा के संयुक्त तत्वावधान में तैलिबांधा में सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें डांस, तंबोला, गेम्स एवं बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रमुख रही।

सावन के गीतों पर सभी ने जमकर मस्ती की और अंताक्षरी के साथ सावन के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में रेखा कुकरेजा, यशोदा कुकरेजा, कविता नेभानी बबीता नेभानी ज्योति मेधानी, प्रिया नेभानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डिंपल शर्मा, सुमन साहनी, जया अजवानी , जया नेभानी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कशिश खेमानी एवं प्रिया नेभानी ने मंच का शानदार संचालन किया। सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।