
₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश और लगभग 9,000 रोजगार की संभावना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गतिदुर्ग, 11 अगस्त 2026।कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अध्यक्ष श्री प्रकाश सांखला ,महामंत्री-प्रकाश गोलछा एवं चेयरमैन श्री पवन बड़जात्या ने बताया कि राजनांदगांव जिले के ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से मिली मंजूरी छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।श्री सांखला एवं श्री बड़जात्या ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी औद्योगिक नीतियों और केंद्र सरकार के साथ प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को यह बड़ी औद्योगिक सौगात मिली है। इससे प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उच्च प्रौद्योगिकी आधारित विनिर्माण के राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।श्री सांखला एवं श्री बड़जात्या ने बताया कि लगभग ₹432.08 करोड़ की कुल लागत से विकसित होने वाले इस अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹210.56 करोड़ की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। लगभग 306.56 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित इस क्लस्टर से प्रदेश में ₹3,000 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश आकर्षित होने तथा करीब 9,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।श्री सांखला एवं श्री बड़जात्या ने बताया कि यह परियोजना राजनांदगांव को इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपोनेंट, स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सहायक उपकरणों के निर्माण के उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। क्लस्टर में वि
