मन की बात’ 🇮🇳आज भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजन किया गया।

Spread the love

कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी बंधुओं ने एक साथ बैठकर माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री केदार गुप्ता जी , व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक श्री सुभाष अग्रवाल जी, श्री सुनील अग्रवाल, नितेश दूबे,मन की बात के सह प्रभारी गौरव मंधानी, सुमित शर्मा , आकाश बालानी जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी का यह मार्गदर्शन हम सभी के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है।मा. सुभाष अग्रवाल जी प्रदेश संयोजक- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़