
*रायपुर , पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा 12 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी* ऑडिटोरियम में समय शाम 4 बजे से भव्य भक्तिमय भजन जैमिंग का आयोजन होने जा रहा है जिसमे महिलाओं के लिए तंबोला भी रखा गया है । पूज्य पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी एवं सह प्रवक्ता गौरव मंधानी ने बताया के यह आयोजन पूर्ण रूप में भक्ति मई भजन आयोजन होगा जिसमे सिंधी समाज की महिलाए एवं बच्चे बढ़ चढ़कर लुफ्त उठाएँगे एवं भजन जैमिंग के लिए सतवा ( द डिवाइन कनेक्ट) एवं तंबोला का गेम के लिए ऐश्वर्या जी आ रही है । जिसमे प्रतिभागियों को अनेकों उपहार पंचायत के तरफ़ से भेट किए जाएँगे । आज सिंधी पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से बाबा मुरलीधर उदासी, महिला विंग अध्यक्ष दीक्षा रामानी ,कार्यक्रम संरक्षक जया नेभानी,जूही दरयानी,सीमा नचरानी, चंचल बजाज,कनक खेमानी ,तनीषा नांज्यानी हेमा अमेसर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
