GST और आयकर की बारीकियां सीखेंगे व्यापारी, 27 जून को तिल्दा में सेमिनार

Spread the love

व्यापारियों की टैक्स संबंधी समस्याओं का होगा समाधान, सीए चेतन तारवानी देंगे मार्गदर्शनतिल्दा नेवरा। जेसीआई जूनियर चैंबर ऑफ इंडिया, रायपुर मेट्रो के तत्वावधान में शनिवार, 27 जून को पूज्य सिंधी पंचायत हॉल, तिल्दा में जीएसटी एवं आयकर विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा दोपहर 1 बजे तक समाप्त होगा प्रवेश निःशुल्क है लेकिन आयोजक से फ्री एंट्री पास लेनी होगी सेमिनार में प्राइम नेशनल ट्रेनर सीए चेतन तारवानी द्वारा व्यापारियों, उद्यमियों एवं करदाताओं को जीएसटी और आयकर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर टैक्स संबंधी मूलभूत प्रावधान, जीएसटी की अनुपालना, आयकर रिटर्न फाइलिंग, टैक्स प्लानिंग तथा संपत्ति विभाजन से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।जेसीआई रायपुर मेट्रो के अध्यक्ष तरुण बत्रा ने बताया कि जीएसटी एवं आयकर विभाग से नोटिस प्राप्त होने पर प्रायः व्यापारी तनाव एवं असमंजस की स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा उन्हें यह समझाया जाएगा कि विभागीय प्रक्रियाओं का सही तरीके से सामना कैसे किया जाए तथा अपने दस्तावेजों एवं कर संबंधी रिकॉर्ड को विधिवत एवं सुव्यवस्थित कैसे रखा जाए।उन्होंने आगे बताया कि यह सेमिनार व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिसमें उन्हें व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। जेसीआई रायपुर मेट्रो ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों, उद्यमियों एवं करदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।