प्रथम प्रयास में सीए बनीं रीया सवाड़िया, परिवार और शहर का नाम किया रोशन

Spread the love

रायपुर की होनहार छात्रा सुश्री रीया सवाड़िया ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बचपन से ही मेधावी रही रीया ने सीए की सभी परीक्षाएँ प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अपनी असाधारण योग्यता का परिचय दिया है।अपनी सफलता का श्रेय देते हुए रीया ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक प्रेरणा अपने पिता Madhu Sudan Sawdia तथा अपने बड़े भाई Ravi Shankar Sawadia से मिली। उन्होंने बताया कि दोनों ही शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर चुके हैं और सदैव उनके मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत रहे हैं।रीया ने अपनी माता श्रीमती निधि सवाड़िया के योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी माता ने हर परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया और सफलता की राह में निरंतर सहयोग प्रदान किया।उल्लेखनीय है कि रीया के पिता श्री मधु सूदन सवाड़िया वर्तमान में Income Tax Appellate Tribunal (आईटीएटी) में अकाउंटेंट सदस्य (Accountant Member) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके भाई श्री रवि शंकर सवाड़िया वर्तमान में सहायक निदेशक, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST), रायपुर के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।रीया की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। उनकी सफलता को युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए अनेक लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।रीया ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर अध्ययन, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि रायपुर एवं छत्तीसगढ़ का भी गौरव बढ़ाया है।