
CAIT प्रदेश कार्यालय में जुटे छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठन, सर्वसम्मति से दिया दवा व्यापारिक संगठनों को समर्थन**ऑनलाइन व्यापार, भारी डिस्काउंट संस्कृति एवं असमान व्यापारिक व्यवस्था के खिलाफ व्यापारी समाज ने दिखाई मजबूत एकजुटता*रायपुर।छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल व्यापार बंद के समर्थन एवं ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव, ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी डिस्काउंट संस्कृति तथा पारंपरिक व्यापार पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर आज CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने व्यापक एकजुटता का परिचय दिया।CAIT प्रदेश कार्यालय, पंडरी रायपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए सर्वसम्मति से दवा व्यापारी संगठनों को नैतिक समर्थन प्रदान किया। बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह केवल दवा व्यापार का विषय नहीं बल्कि देश के समस्त पारंपरिक व्यापार, छोटे व्यापारियों एवं स्थानीय बाजार व्यवस्था के संरक्षण का विषय है।बैठक में उपस्थित व्यापारिक संगठनों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा लगातार दी जा रही भारी छूट, अनियंत्रित डिस्काउंट संस्कृति एवं असमान व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण पारंपरिक व्यापार गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इससे छोटे व्यापारियों, स्थानीय बाजारों एवं रोजगार व्यवस्था पर लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते समान व्यापारिक व्यवस्था एवं पारदर्शी नीति लागू नहीं की गई तो आने वाले समय में देश का पारंपरिक व्यापार गंभीर चुनौतियों के दौर से गुजर सकता है। ऐसे समय में व्यापारी समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है।बैठक में व्यापारी हितों की रक्षा, स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने, “वोकल फॉर लोकल”, “सशक्त स्वदेशी” एवं पारंपरिक व्यापार को संरक्षण देने जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय को और मजबूत करने एवं भविष्य में संयुक्त रूप से व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने पर सहमति बनी।बैठक में उपस्थित सभी संगठनों ने 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल व्यापार बंद को समर्थन देते हुए व्यापारी एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
