भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा 60वां योग दिवस समारोह*

Spread the love

रायपुर, 1 अक्टूबर। भारतीय योग संस्थान, रायपुर द्वारा 60वें योग दिवस का भव्य आयोजन *2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 5.45 से 7.30 बजे* तक *गुजराती स्कूल, देवेन्द्र नगर* में किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ भजन एवं योग गीत से होगा। अतिथि स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात 6.05 से 6.45 तक सामूहिक योगाभ्यास, आसन प्रदर्शन होगा, जिसमें लक्ष्मी, तनुश्री, अनीता साहू द्वारा विभिन्न आसन प्रस्तुत किए जाएंगे।इसके पश्चात प्राणायाम, ध्यान एवं थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम WRS कॉलोनी एवं कटोरा तालाब केंद्र द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं स्वल्पाहार के साथ होगा।मंच समन्वयक किरण प्रसाद-रिया फतनानी एवं मंच संचालन ए.एस. राव द्वारा किया जाएगा। संस्थान ने सभी साधकों से समय से 10 मिनट पूर्व पहुंचने का आग्रह किया है।