
आज सिंधी गुरुद्वारा में सिंध सेवा समिति महिला विंग का गठन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भावना कुकरेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ लाल साईं की आरती के साथ किया गया। तत्पश्चात श्रीमती भावना कुकरेजा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज सेवा के प्रति सदैव समर्पित एवं तत्पर रहने की शपथ दिलाई।

सिंध सेवा समिति महिला विंग के पदाधिकारियों में श्रीमती भगवती तेजवानी को अध्यक्ष, श्रीमती कशिश धामेजा को महासचिव एवं श्रीमती मीना तेजवानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती भावना कुकरेजा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समाज सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।कार्यक्रम में मुख्यानी श्रीमती अनीता रोहरा ने भी महिला विंग के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला विंग की ओर से निशा खेमानी, पायल तलरेजा, ज्योति दुसेजा, सुषमा खेमानी, हेमा सुंदरानी, पाखी नागदेव, ज्योति हुंदानी एवं रेखा पंजवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजहित में पूरी निष्ठा, एकजुटता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
